फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a demsel found hang

Sant Kabir Nagar News: मां की डांट से नाराज युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 20 Jan 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
a demsel found hang
बेलहर क्षेत्र के हंसवापार की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

युवती की अप्रैल माह में होनी थी शादी
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के हसवापार गांव में मां की डांट से नाराज युवती ने घर में छत की कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की मौत की सूचना मिलने परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद युवती के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हंसवापार गांव के राम किशुन की 21 वर्षीय बेटी मनीषा का शव शुक्रवार की दोपहर घर में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मनीषा की मां घर पर नहीं थी। जब वह घर पहुंची तो देखी कि बेटी का शव लटका है। उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

मनीषा की मां सुशीला देवी ने बताया कि मनीषा की शादी अप्रैल माह में तय थी। शादी को लेकर तैयारी की जा रही थी। मनीषा को घर का कार्य सिखाया जा रहा था ताकि ससुराल जाने पर घरेलू कार्य को कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उसे खाना बनाने और अन्य काम सीखने के लिए बोला गया। इससे वह नाराज हो गई। उसके बाद वह गांव में घास काटने के लिए चली गई। वहां से आई तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। घर पर कोई नहीं था।
आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया। अंदर देखी तो मनीषा फंदे से लटकी थी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुशीला देवी ने बताया कि मनीषा के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ मेंहावल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed