{"_id":"6346f7904a38716a703df980","slug":"a-culvert-built-on-the-ring-dam-near-narayanpur-water-entered-the-village-khalilabad-news-gkp453810243","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही, गांव में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपुर के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही, गांव में घुसा पानी
धनघटा तहसील क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही।
- फोटो : KHALILABAD
Link Copied
नारायणपुर के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही, गांव में घुसा पानी
विज्ञापन
धनघटा। घाघरा नदी की बाढ़ से तबाही बढ़ती ही जा रही है। बुधवार दोपहर नारायणपुर गांव के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया पानी के दबाव से बह गई। जिससे नारायणपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। उधर, रामपुर- मकदूमपुर बांध पर रामपुर गांव के सामने स्थित पुलिया से रिसाव होने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
नारायणपुर गांव के 200 घरों को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए रिंग बांध का निर्माण कराया गया था। गांव के सामने जलनिकासी के लिए उस पर बनाई गई ह्यूम पाइप पुलिया बुधवार को घाघरा नदी के बाढ़ के पानी का दबाव नहीं झेल सकी और बह गई। जिससे तेजी के साथ गांव में बाढ़ का पानी भर गया। गांव में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। उधर, रामपुर-मकदुमपुर बांध पर रामपुर गांव के सामने सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई पुलिया पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। जिस पर बोरी लगाकर सिंचाई विभाग ने बाढ़ का पानी गांव की तरफ जाने से रोका था। मंगलवार शाम पुलिया में लगाई गई बोरी बह गई। ग्राम प्रधान अद्या यादव ने बताया कि पुलिया के रास्ते तेजी के साथ निकलता हुआ पानी खेतों में फैलने के बाद गांव की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई, लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।