फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A child died after being hit by a tractor trolley at his maternal grandparents' house

Sant Kabir Nagar News: ननिहाल में बालक की ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मौत

Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A child died after being hit by a tractor trolley at his maternal grandparents' house
सहजनवां। थाना क्षेत्र के घुरियापार में सोमवार शाम को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर प्रिंस (12) की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में खेल रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली उसके उपर से गुजर गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। आरोपी की तलाश कर रही है। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी इंद्रनाथ की ससुराल सहजनवां थाना क्षेत्र के घुरियापार निवासी राजेंद्र के घर है। इंद्रनाथ का पुत्र प्रिंस कक्षा चार में पढ़ता था। गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल में आया हुआ था। सोमवार शाम को घर के बाहर प्रिंस खेल रहा था। इसी दौरान एक ईंट-भट्ठा पर मिट्टी ढुलाई कर रही ट्रैक्टर-ट्राॅली प्रिंस को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिया के नीचे दबने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़ा कर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग गया।
विज्ञापन

बालक के नाना राजेंद्र ने बताया कि प्रिंस अपने माता-पिता का एकलौता चिराग था। उसकी मौत के बाद माता-पिता के साथ ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लेकर चली गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed