{"_id":"688d038cfdf85d2e56025c80","slug":"a-case-of-threatening-was-registered-on-the-orders-of-the-court-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136376-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर धमकी देने का केस दर्ज
Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ मारने पीटने और घर में आग लगाने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
एसओ रजनीश राय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के महुली खास निवासी पीड़ित महिला पाना देवी ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि घटना 14 जून शाम 4 बजे नाथनगर चौराहा पर हुई। उनके लड़के वीरेंद्र व लक्ष्मन टैंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। अमरेश यादव निवासी सकरैचा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। नाथनगर चौराहा पर उनके लड़के सवारी बैठाने के लिए टैंपो खड़ा किया थे।
अमरेश के प्रभाव में आकर उसके गांव का अनिल यादव उनके लड़के के टैंपो से सवारी उतारकर अपने टैंपो में बैठकर जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने की धमकी दी। 24 मई को अमरेश व कोईल ने बेटों को मारापीटा था। जिसके संबंध में महुली थाना पर केस दर्ज हुआ था। उसी मुकदमे में सुलह कराने के लिए अनिल यादव दबाव बना रहा है। सुलह न करके पर टैंपो न चलने देने की धमकी देता है।