फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a boy go down in pond, died

धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर गांव का मामला

Wed, 24 Jul 2019 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
a boy go down in pond, died
धनघटा थाना क्षेत्र के हैसर गांव में पोखरे में ढूबने से हुई किशोर की हुई मौत के बाद परिजनों से जानक? - फोटो : KHALILABAD
फोटो है
विज्ञापन

पोखरे के किनारे खेलने गए किशोर की डूबने से मौत
- गांव बेलौरी के पोखरे में बुधवार की दोपहर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर की बुधवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के गांव बेलौरी स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह किशोर पोखरे के किनारे खेल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर घर वालों को सौंप दिया।

हैंसर गांव निवासी अब्दुल का 13 वर्षीय पुत्र गुलजार बेलौरी की तरफ गांव के ही कुछ अन्य लड़कों के साथ खेलने गया हुआ था। वहीं कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। काफी देर बाद गुलजार घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लोग बेलौरी स्थित पोखरे के पास पहुंचे तो वहां शव मिला। लोगों ने शव को पोखरे के पानी से बाहर निकाला। बेटे के डूबने की खबर सुनते ही मां सहाबुन्निशा बहदहवाश हो गई। परिजन उसे किसी तरह घर लेकर आए। पोखरे में डूबने से किशोर की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। तमाम लोग पीड़ित के घर संवेदना जताने पहुंचे। इस संबंध में प्रभारी एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसलिए पंचनामा बनाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed