फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A bag containing Rs 79,000 was found in an e-rickshaw and recovered by the police.

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा में छूटा 79 हजार रुपये से भरा बैग, पुलिस ने किया बरामद

Wed, 20 May 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A bag containing Rs 79,000 was found in an e-rickshaw and recovered by the police.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में ई-रिक्शा में छूटे 79 हजार रुपये से भरे बैग को पुलिस ने बरामद कर बुजुर्ग के सुपुर्द कर दिया। बैग मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के नौदरी निवासी चंद्रिका (63) पुत्र दुखी दिल्ली में फर्नीचर का काम करते हैं। वह 18 मई को दिल्ली से खलीलाबाद के लिए चले थे। सोमवार को खलीलाबाद बस स्टेशन पर उतरने के बाद वह ई-रिक्शा से मेंहदावल बाईपास पहुंचे। यहां उतरते समय उनका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में 79 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर सर्विलांस सेल व एसओजी टीम सक्रिय हुई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग और उसमें रखी पूरी नकदी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बैग उसके मालिक चंद्रिका को सौंप दिया। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed