फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रसोइया चयन में लापरवाही पर एनपीआरसी निलंबित

रसोइया चयन में लापरवाही पर एनपीआरसी निलंबित

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेडमास्टर व एनपीआरसी को रसोइया चयन में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन

बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर पर तैनात हेडमास्टर व एनपीआरसी रामलौट ने शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए विभागीय नियमों का उल्लंघन कर रसोइया का चयन नहीं किया। एमडीएम से बच्चों को जानबूझ कर वंचित किया गया है। विभागीय अधिकारियों को रसोईया चयन से जानबूझ कर गुमराह किया गया है। जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। हेडमास्टर ने स्पष्टीकरण में समुचित जवाब नहीं दिया। बीएसए ने बताया कि बीईओ ने रिपोर्ट में कहा है कि इससे पहले भी 19 सितंबर 2011 को रसोइया चयन व अन्य मामलों लापरवाही करने के मामले में रामलौट को निलंबित किया जा चुका है। अगस्त 2014 में भी इनका वेतन बाधित किया गया था। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर हेडमास्टर-एनपीआरसी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में रामलौट को उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार से संबंद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed