{"_id":"66-96724","slug":"Sant-kabir-nagar-96724-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ के निरीक्षण में कम मिले छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ के निरीक्षण में कम मिले छात्र
Sant kabir nagar
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को बीडीओ नाथनगर पूर्णमासी प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत विद्यार्थियों की अपेक्षा कम छात्र मिले। बीडीओ ने जांच के बाद बताया कि कि कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 35 है। जबकि जांच के समय मात्र आठ छात्र ही मौजूद मिले। शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक आपस में वार्ता करते पाए गए। शिक्षामित्र ने बताया कि एमडीएम में खिचड़ी बनी थी। ड्रेस और छात्रवृत्ति के बारे में पूछने पर शिक्षामित्र ने बताया कि पैसा न आने के कारण ड्रेस और छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हो पाया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के बारे में पूछने पर पता चला कि किसी दूसरे विद्यालय पर वह तैनात है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन