{"_id":"66-96722","slug":"Sant-kabir-nagar-96722-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास के लिए अपात्रों का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास के लिए अपात्रों का चयन किया
Sant kabir nagar
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम खलीलाबाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव बिगरामीर में लोहिया आवास प्रस्तावित सूची का सत्यापन किया। सत्यापन में अपात्रों के नाम भी सूची में पाया गया। एसडीएम खलीलाबाद विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
तीन सदस्यीय टीम एसडीएम खलीलाबाद विनय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ सेमरियावां उपेंद्र पाठक व जेई आरईएस अरशद अली सिद्दीक ी ने लोहिया समग्र गांव बिगरामीर के लोहिया आवास के लिए प्रस्तावित पात्रों की सूची का सत्यापन किया। लोहिया आवास प्रस्तावित सूची में 95 लोगों का नाम प्रस्तावित है। सत्यापन में मुंबई व अन्य प्रदेशों में कमा रहे, पक्के मकान वाले अपात्र लोगों का नाम लोहिया आवास के लिए प्रस्तावित सूची में पाया गया। वहीं इंदिरा आवास का लाभ ले चुके व इंदिरा आवास की प्रतीक्षा सूची और बीपीएल सूची में शामिल लोगों का नाम भी लोहिया आवास की प्रस्तावित किया गया है। जबकि ऐसे लोग लोहिया आवास के लिए अपात्र माने जाते हैं। एसडीएम खलीलाबाद ने बताया कि लोहिया आवास भूमिहीन, कच्चे मकान, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ऐसे गरीब परिवार के लिए जो गरीब होने के बावजूद बीपीएल व इंदिरा आवास प्रतीक्षा सूची में नाम नहीं है। ऐसे गरीब परिवार को लोहिया आवास के लिए ग्राम पंचायत को खुली बैठक कर प्रस्तावित करना था।