{"_id":"66-96679","slug":"Sant-kabir-nagar-96679-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजा ही निकला लक्ष्मी का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजा ही निकला लक्ष्मी का कातिल
Sant kabir nagar
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पकडे़ गए हत्यारोपी की निशानदेही पर लक्ष्मी की मोबाइल सेट भी बरामद हुई है। प्रेम-प्रसंग की वजह में रिश्ते में भतीजे ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।
एसपी अतुल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि छितही डड़वा के बलई प्रसाद की विवाहिता बेटी लक्ष्मी पत्नी सुजीत निवासी जंगल कला की लाश बुधवार को बागीचे में मिली थी। पिता की सूचना पर छितही डड़वा गांव के दक्षिण सौगान के बागीचे में डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम गई। एएसपी डॉक्टर मनोज कुमार घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ लगे थे। डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई। पिता बलई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश के मामले में केस दर्ज किया गया। लक्ष्मी की गायब मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया गया। एसओ सुधीर की छानबीन और कॉल डिटेल तथा अन्य साक्ष्यों के पर छितही डड़वा गांव के राजमन का नाम प्रकाश में आया। राजमन द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लक्ष्मी के मोबाइल पर काफी दिनों से देर रात तक बातचीत होती रही है। पुलिस ने राजमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि पिछले आठ साल से रिश्ते में फुआ लगने वाली लक्ष्मी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे 10 सप्ताह का गर्भ था। गर्भपात की दवा देने के लिए बागीचे में बुलाया और बातचीत के दौरान गर्भ को लेकर विवाद हो गया। उसने गला दबा कर लक्ष्मी की हत्या कर दी। सिम तोड़ कर फेंक दिया और सेट को छुपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर लक्ष्मी का गायब मोबाइल सेट बरामद किया।
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों द्वारा लिए गए नेल स्लैब, भ्रूण एवं आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।