फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर भागे

पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर भागे

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा क्षेेत्र के अलमापुर गांव के निकट पुलिस ने घेराबंदी कर नौ गोवंशीय पशुओं से लदा पिकअप बरामद किया है। पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। एसओ ब्रजेश सिंह यादव मंगलवार रात गश्त पर निकले थे। बुधवार को भोर में उन्हें पिकअप से पशुओं को ले जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने अलमापुर गांव स्थित मोड़ के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेकिन पशु तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। पिकअप में नौ गोवंशीय पशु लदे थे। जिसमें से एक पशु की क्रूरता पूर्वक लादे जाने की वजह से मौत हो गई थी। एसओ ने बताया कि मरे पशु का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पिकअप को देखने से लग रहा था कि उसे जानवरों को ढोने के लिए ही बनवाया गया है। वाहन स्वामी, चालक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed