{"_id":"66-91112","slug":"Sant-kabir-nagar-91112-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू शिक्षक बनने को 61 ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू शिक्षक बनने को 61 ने कराई काउंसिलिंग
Sant kabir nagar
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बीएसए कार्यालय पर उर्दू शिक्षक बनने को लेकर गुरुवार को 61 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। अभ्यर्थियाें के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उनके मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिए गए। जिले में उर्दू शिक्षकों के लिए 100 सीटों पर काउंसिलिंग कराई जा रही है। बीएसए राम सिंह ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती किया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले में उर्दू शिक्षकों के लिए 100 सीटें रिक्त हैं। जिसके सापेक्ष गुरुवार को 61 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग दो कमरों में हुई है। अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिए गए हैं। काउंसिलिंग अभी 11 जुलाई को भी होगी। काउंसिलिंग समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों से एक हलफनामा भी भरवाया गया।
विज्ञापन