{"_id":"66-90817","slug":"Sant-kabir-nagar-90817-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखिरा में शांति का माहौल, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखिरा में शांति का माहौल, पुलिस मुस्तैद
Sant kabir nagar
Updated Sun, 06 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। नई बाजार मोहल्ले में जमीन संबंधी विवाद को लेकर उपजे तनाव से मौके पर तीन दिन से पुलिस मुस्तैद है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। गुरुवार को गलियारे की जमीन को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए थे। तभी से मौके पर पीएसी और सिविल पुलिस को तैनात किया गया था। तीसरे दिन स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण होने की बात प्रशासन ने बताई। एसपी अतुल शर्मा ने एसओ बखिरा शमशेर बहादुर सिंह की सूझबूझ से विवाद थम जाने का जिक्र किया और कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। मौके पर एसडीएम और सीओ कैंप कर रहे हैं।
अफवाहाें पर ध्यान न दें: एसओ
शुक्रवार को एक स्थान पर पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने की और शनिवार को आगजनी की अफवाह फैला दी गई। रामसरन वर्मा, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश, नंदलाल आदि ने बताया कि अफवाहों से ेकारोबार पर बुरा असर है। एसओ ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।