फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के सहयोग से अशरफाबाद गांव निवासी एक युवक को पकड़ा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक दुष्कर्म का आरोपी है और कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पकडे़ गए आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल आरके राय के मुताबिक दिल्ली के भजनपुरा थाने की पुलिस यहां आई थी। कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद गांव निवासी राजकुमार उर्फ लंबू की गिरफ्तारी में मदद मांगी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2013 को भजनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 12 वर्षीया किशोरी को लालचंद नाम का एक युवक बहला फुसला कर एक कमरे में ले गया था। कमरे में अशरफाबाद निवासी राजकुमार उर्फ लंबू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिजनों ने इस मामले में दिल्ली के भजनपुरा थाने में आरोपी राजकुमार उर्फ लंबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ लंबू कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था तो कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दिल्ली के भजनपुरा थाने से हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल जगमोहन आए हुए थे। दिल्ली पुलिस कर्मी आरोपी राजकुमार उर्फ लंबू की गिरफ्तारी में सहयोग मांगे। आरोपी को पकड़ कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed