फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   98 school vehicles running without fitness suspended

Sant Kabir Nagar News: बिना फिटनेस के दौड़ रहे 98 स्कूली वाहन निलंबित

Fri, 27 Sep 2024 04:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
98 school vehicles running without fitness suspended
- कई बार नोटिस देने पर भी स्कूल संचालकों ने नहीं कराया फिटनेस
विज्ञापन

- एआरटीओ कार्यालय में 665 स्कूली वाहनों का पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय ने समय सीमा निर्धारित किया था। उसके बाद भी कुछ स्कूल संचालकों ने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया, जबकि विभाग के पोर्टल पर यह वाहन संचालित हो रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने ऐसे 98 वाहनों को निलंबित कर दिया है।
एआरटीओ कार्यालय में जनपद में 665 स्कूली वाहनों का पंजीकरण है। जुलाई के बाद से ही विभाग की तरफ से कई बार स्कूल संचालकों को वाहन फिटनेस कराने का समय दिया गया। अवकाश के दिन कार्यालय पर कैंप भी लगाया गया। जिसके बाद भी बहुत से स्कूल संचालकों ने वाहनों का फिटनेस कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जिसके वजह से वर्तमान में 494 स्कूली वाहनों का ही फिटनेस हो गया है, जबकि 171 वाहन का अभी भी फिटनेस नहीं हो पाया।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों की मानें तो डीएम के कड़े रुख के बाद विभागीय अधिकारी ने 98 स्कूल वाहन का पंजीकरण निलंबित कर दिया, जबकि अन्य वाहनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। विभाग के पोर्टल पर अभी भी वाहन दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन के दौरान जो भी स्कूली वाहन चलते हुए पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल सीज किया जाएगा।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed