{"_id":"6547f891d3f624c641097e0c","slug":"96-patients-of-respiratory-diseases-found-in-chief-minister-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5192-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सांस संबंधी रोग के मिले 96 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सांस संबंधी रोग के मिले 96 मरीज
Mon, 06 Nov 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इस मेले में सांस से प्रभावित सर्वाधिक 96 मरीज आए। कुल 1016 मरीजों का इलाज कर दवा दिया गया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने धनघटा क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में लगे स्वास्थ्य मेले में कुल 77 मरीज आए। इसमे करीब 20 मरीज सास की बीमारी से परेशान थे। इसके साथ ही बुखार, शुगर, स्कीन, ब्लड प्रेशर के मरीज रहे। इन सभी को दवा दी गई। डॉ रविंद्र चौधरी ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद विधि से भी इलाज कर दवा दी गई। इस दौरान मनोज कुमार मिश्र, रजत चौबे, रीता राय, डॉ नागेंद्र, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। बुखार और खांसी के मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 34 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर डाॅक्टर अश्विनी कुमार यादव, सौरभ यादव, अनिल कुमार मौर्य, कमलजीत, फार्मासिस्ट विद्या सागर पांडेय, चंद्रकला देवी आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामनुज कन्नौजिया ने बताया कि चुरेब, हरिहरपुर, मगहर, रोसयाबाजार, बखिरा, बघौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें पर आरोग्य मेला लगा है। इसमे कुली 1016 मरीजों ने इलाज कराया।