{"_id":"5c0024f2bdec22415c7d0c46","slug":"91543513330-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांथा ब्लॉक का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांथा ब्लॉक का मामला
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखाकार और रोजगार सेवकों में नोकझोंक
फोटो
लेेखाकार से मानदेय का बिल बनवाने के दौरान हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। विकास खंड मुख्यालय सांथा पर आठ माह के बकाया मानदेय भुगतान के लिए बृहस्पतिवार को लेखाकार और रोजगार सेवकों में नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने रोजगार सेवकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ब्लॉक कार्यालय पर रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधि मंडल आठ माह के बकाया मानदेय भुगतान के लिए बीडीओ से मिले। बीडीओ ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को सुनते हुए एकाउटेंट को बुलाकर एक माह के भुगतान करने के लिए बिल बनाने को कहा। एकाउटेंट बिल भुगतान में हीलाहवाली करने लगे। इससे रोजगार सेवकों तथा एकाउंटेंट में नोकझोंक होने लगी। रोजगार सेवकों के हंगामे को देखकर बीडीओ ने मामला शांत कराया। इस संबंध में बीडीओ आरएन चतुर्वेदी ने कहा कि रोजगार सेवकों का मानदेय दिया जाएगा। इस दौरान दुर्गेश उपाध्याय, मोहम्मद अयूब, कन्हैयालाल, लालजी प्रसाद, आफताब आलम, विनोद कुमार, बेचन प्रसाद, पारसनाथ, सियाराम आदि मौजूद रहे।