फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सामूहिक विवाह 27 नवंबर तक कराएं अधिकारी : डीएम

सामूहिक विवाह 27 नवंबर तक कराएं अधिकारी : डीएम

Thu, 22 Nov 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 22 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह 27 नवंबर तक कराएं अधिकारी : डीएम
कलेक्ट्रेट में सामूहिक विवाह व अन्य योजनाओं की बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। डीएम ने 27 नवंबर तक सभी ब्लॉक एवं नगर निकाय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चयनित जोड़ों का विवाह आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले का लक्ष्य 250 जोड़ों के विवाह का है, जिसमें से 46 जोड़ों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी ने निर्देश दिया कि नौ ब्लॉक एवं चार नगर निकाय में लाभार्थी जोड़ों की अंतिम सूची तैयार कर भेजना सुनिश्चित किया जाए। इन जोड़ों को विवाह के अवसर पर दिए जाने वाले सामान का क्रय समय से कर लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस योजना में चयनित सात गांव में 30 विकास कार्यक्रमों को संचालित किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में गांव संतृप्त हैं, विभाग उसकी देखभाल करें। प्रत्येक विभागीय अधिकारी प्रत्येक माह इन गांव का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं का अनुश्रवण करें तथा मासिक रिपोर्ट दें। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि इस योजना में दूसरी किस्त की धनराशि शासन से प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

इसे लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि समय से आवास निर्माण पूरा कराएं। डीएम ने गोद लिए गांव के कुपोषण मुक्त न होने पर असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि जिले के 32 अधिकारियों को 64 गांव गोद दिए गए हैं, लेकिन छह माह की कवायद के बाद एक भी गांव कुपोषण मुक्त नहीं हो सका है। उन्होंने निर्देश दिया माह के प्रथम बुधवार को पोषण दिवस के अलावा भी अधिकारी एक निर्धारित तिथि पर गांव में जाएंगे और सभी आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर कुपोषित बच्चों के अभिभावक से वार्ता करेंगे। उन्हें आवश्यक सुझाव देंगे ताकि बच्चे लाल श्रेणी से बाहर आ सकें। डीएम ने कायाकल्प योजना में चयनित 45 माडल स्कूल का नियमित भ्रमण करने तथा छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 32761 किसानों की फसल का बीमा हुआ है। इन किसानों को इसकी सूचना उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने कृषि विभाग को निर्देश दिया है। साफ्टवेयर में बीमा का बांड देने का प्रावधान न होने के कारण डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अलग से प्रपत्र पर बीमा की सूचना उपलब्ध करायी जाएं। बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ डॉ. हरगोविंद, वीरेंद्र सिंह, एनके सिंह, लोकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिवकुमार ओझा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति डाटा सुधार का मिलेगा एक और मौका
संतकबीरनगर। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को डाटा सुधार का एक और मौका मिलेगा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समय से इस अवसर का लाभ दिलाएं। डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि 26 जनवरी को छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि दी जाएगी। इसके करीब एक माह पूर्व डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डाटा को जिला विद्यालय निरीक्षक सभी प्रधानाचार्यो की बैठक बुलाकर उपलब्ध कराएंगे। प्रधानाचार्यो की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वे आवेदन पत्र में गलत इंट्री को छात्र-छात्राओं से सही कराकर दुबारा संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएंगे। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इसकी अभी से तैयारी कर लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed