{"_id":"5bbb9868867a55286329ac65","slug":"91539020904-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसिंहवा बाजार में एईएस से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसिंहवा बाजार में एईएस से किशोरी की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। कस्बे की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी की रविवार को एईएस की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। धर्मसिंहवा बाजार में एईएस से यह दूसरी मौत है इससे पहले 2016 में एक मौत हो चुकी है। कस्बे की 16 वर्षीया सावरा खातून पुत्री नूरआलम बारह दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनो ने उसका इलाज पहले दो दिनो तक धर्मसिंहवा में स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक में कराया। स्वास्थ्य में सुधार न होते देख सावरा को सिद्घार्थनगर के बेलौहा बाजार में स्थित एक प्राईवेट चिकित्सक को दिखाया गया। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। करीब एक सप्ताह इलाज चलने के दौरान रविवार को सावरा की मृत्यु हो गई। सावरा के पिता नूरआलम ने बताया कि सावरा को बुखार के दौरान झटका आने लगा था। डॉक्टरों द्वारा दिए गए डिस्चार्ज स्लिप में बीमारी की वजह एईएस का होना बताया गया है। बताते चलें कि चार अगस्त 2016 को कस्बे के ही राजन वर्मा पुत्र राकेश वर्मा की भी इसी बीमारी से मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि अब तक प्रशासन शुद्घ पेयजल मुहैया कराने में असफल साबित हुआ है। इस घटना से लोग सहमे हुए है।