{"_id":"5b86dee042c79217f35da4ea","slug":"91535565536-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन पर दिया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल व धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिला मुख्यालय के कर्मचारियों ने विकास भवन गेट पर धरना दिया। इसके अलावा मेंहदावल व धनघटा तहसील मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन हुआ। इस आंदोलन के चलते सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो गई।
कर्मचारी-शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शिक्षकों समेत अन्य विभागों के कर्मचारी विकास भवन गेट पर एकत्रित हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अगुवाई में आयोजित धरने में संघर्ष समिति के चेयरमैन राम भजन यादव ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पुरानी पेंशन व्यवस्था की जगह लागू की गई नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शेयर मार्केट आधारित पेंशन कर्मचारियों को स्वीकार नहीं है। केंद्र सरकार पेंशन पर आने वाले व्यय भार और राजकोषीय घाटे का बहाना बनाकर एनपीएस के पक्ष में मनगढंत दलीलें देकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है।
सफाई कर्मचारी संघ के परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संजय शर्मा, उदयराज यादव, भोलई प्रसाद आदि ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग का समर्थन करते हुए हर कुर्बानी देकर लक्ष्य हासिल करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी, हरिशंकर विश्वकर्मा, राम शरन यादव, सुएब अहमद, अमित दूबे, शिव प्रसाद, ममता त्रिपाठी, रूचि श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर लाल श्रीवास्तव, शिवानंद मिश्र आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
मंच के सह संयोजक हरिबख्श सिंह, अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, ई.अवधेश मणि, सुधाकर पांडेय, इंद्राज, अनिल कुमार मिश्र आदि ने पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर वकालत की। धरना में बीएन उपाध्याय, अशोक कुमार मिश्र, अरविंद कुमार चौधरी, संत कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ उपाध्याय, कृष्णचंद्र सिंह, सुभाषचंद्र, गंगा प्रसाद यादव, शिव कुमार गुप्ता, राम ललित शास्त्री आदि लोग शामिल रहे।
पेंशन कर्मचारियों का हक ः संजय द्विवेदी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जनपद के शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहे। मंडलीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, इसे लेकर रहेंगे। पुरानी पेंशन के लिये संघ कोई भी कुर्बानी देने के लिये तैयार है।
उन्होंने दावा किया कि खलीलाबाद तहसील के दुधारा, मुड़ाडीहा बेग,कुशुरु खुर्द, बसडीला, मगहर, टुम्पार, मेंहदावल तहसील के बखिरा, करहना, धर्मसिंहवा, मेंहदुपार, निघुरी, रमवापुर सरकारी, जगतगुरु शंकराचार्य मेंहदावल, धनघटा तहसील के उमरिया बाजार, सिरसी, मुखलिसपुर, भोगीपुर, हरिहरपुर सहित अन्य विद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर रहे।
30 व 31 अगस्त को भी सभी शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। 31 अगस्त को 12 बजे तक जनपद के सभी विद्यालयों के शिक्षक विकास भवन पर एकत्रित होंगे। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह, यूनुस अख्तर, जय प्रकाश, कलीमुल्लाह, अब्दुल मुद्दसिर खान, अनिल भास्कर, सुनील मिश्र, राम कैलाश जायसवाल, गौरव यादव, मोहम्मद्दीन, राम विकास वर्मा, हरि कृष्ण सिंह, लालचंद्र यादव, मनीराम, धर्मदेव, श्याम करन, मदन लाल, मनोज मिश्रा, विनय स्वरूप, बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।
एचआर कॉलेज में भी हुआ आंदोलन
शहर के एचआरपीजी कालेज व एचआर इंटर कालेज के कर्मचारियों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कॉलेज परिसर में धरना दिया। इन कर्मचारियों का कहना था कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है।
इस दौरान सत्येंद्र कुमार मिश्र, मंजुल ज्योति वर्मा, रामसागर पांडेय, सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप वर्मा, श्याम बहादुर पांडेय, चिरंजीव लाल, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. कन्हैया प्रसाद गोंड, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एचआर इंटर कालेज के मृत्युंजय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के बाद धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।