फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खरना के बाद शुरू हुआ छठपूजा का निर्जल व्रत

खरना के बाद शुरू हुआ छठपूजा का निर्जल व्रत

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खरना के बाद शुरू हुआ छठपूजा का निर्जल व्रत
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना और छठपूजा के लिए तैयरियां पूरी कर ली गई हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पोखरे और नदी के किनारे स्थित पूजा स्थलों पर साफ सफाई के बाद प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। बाजार में डलिया, नारियल सभी प्रकार के फल, जमीरी नीबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाडा़, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर के पोखरे, गोलाबाजार पोखरा, सुगर मिल और बिधियानी के पोखरे के पास साफ सफाई नगर पालिका के कर्मचारियों ने की। मगहर के आमी नदी के किनारे शिवमंदिर से बाईपास तक घाट के किनारे प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण करा ली गई है। इसी प्रकार मेंहदावल में कुबेर नाथ, बखिरा में भंगेश्वरनाथ हरिहरपुर में कठिनइया के किनारे और धनघटा में घाघरा के तटों पर लोगों ने पूजा स्थल निर्धारित कर वेदिका आदि का निर्माण कराया। राप्ती के तट पर भी लोगों ने अपने स्तर से जगह जगह पूजा स्थलों की सफाई की है। गोलाबाजार में छठ पूजा के आयोजक जन सेवा संस्थान के संरक्षक सर्वदानंद पांडेय व अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बैठक के बाद बताया कि पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। घाट को सजाया गया है। महिलाओं को दिक्कत न हो, इसके लिए वालंटियर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटों पर सफाई का काम पूरा हो गया है। बाजारों में दुकानें सज गई हैं। गन्ना और अन्य सामग्री बाजार में बिक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूजा स्थल वाले स्थानों पर सफाई का काम शुरु कर कार्य पूरा कर लिया गया है। आमी नदी के तट पर स्थित छठ घाट की बुधवार को सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। छठ पूजा समिति के सदस्य अवधेश सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी को इत्तेला कर दी गई है इसके साथ ही लाइट की व्यवस्था घाटों के किनारे कर दी गई है ताकि बरती महिलाओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से घाट पर पहुंचें
संतकबीरनगर। पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद समय से घाट पर पहुंच कर अपना स्थान निर्धारित कर लेें। घाट पर वेदिका बनाकर छठ माता का पूजन करें। वहां पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद उसी स्थान पर शुक्रवार की सुबह पहुंच कर अर्घ्य दें।

तामेश्वरनाथ मे छठ पूजा महोत्सव का आयोजन आज
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में छठ पूजा पर्व महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। गुरुवार को आयोजित छठ पूजा महोत्सव के मद्देनजर मंदिर परिसर में स्थित पोखरे की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिर परिसर की सफाई के लिए नगर पालिका खलीलाबाद, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इस बात का खास धयान रखा गया है ।

छठ पूजा के आयोजक एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ शौचालयों को भी ठीक करा दिया गया है। बिजली कट जाने की स्थिति में जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को दोपहर बाद तीन बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शरद त्रिपाठी होंगे, जबकि विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed