फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   89802 Money sent to the account of parents of children

Sant Kabir Nagar News: 89802 बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि

Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
89802 Money sent to the account of parents of children
डीबीटी योजना के तहत कलेकट्रेट में आन लाइन मुख्यमंत्री का भाषण सुनते डीएम ,संदीप कुमार, सीडीओ सं
-डीबीटी प्रक्रिया का मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया शुभारंभ
विज्ञापन

-कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज के भवन किया लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निःशुल्क यूनिफाॅर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा तथा स्टेशनरी क्रय से संबंधित धनराशि सीधे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रक्रिया (डीबीटी) का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन शुुभारंभ किया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आरंभ किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज के भवन, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं आडिटोरियम का लोकार्पण आदि शामिल हैं।
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ संत कुमार, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने सजीव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री को सुना। जनपद में कुल 89802 बच्चों को मुख्यमंत्री ने 1200 रुपये की धनराशि का डीबीटी अंतरण किया गया। इसी क्रम में 79 बच्चों को दिव्यांग छात्रवृत्ति एवं स्काट एलाउन्स तथा 265 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं को 1200 रुपये डीबीटी अंतरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अपने-अपने विद्यालयों में चेक लिस्ट बनाते हुए सभी पैरामीटर्स को पूरा करें। निर्देश दिया कि विद्यालय को सुदृढ बनाने के लिए विद्यालय के पुरातन छात्रों, विद्यालय के आसपास रहने वाले संभ्रांत व्यक्तियों के संपर्क में रहते हुए विद्यालय को शिक्षा के केंद्र बिंदु के रूप में विकसित करें। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीपीआरओ पीके यादव, जिला मत्स्य अधिकारी विजय मिश्र, सुरेश कुमार सरोज, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, बजरंगी लाल, शिव प्रसाद चौधरी, प्रेम चंद, ह्दय नरायण त्रिपाठी, नवीन दूबे, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजुर्न वर्मा, गीतांजली, निधि श्रीवास्तव, ज्ञान चंद मिश्रा, जनार्दन यादव, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed