{"_id":"61a1223330c096121618f708","slug":"82-youth-get-employment-in-employment-fair-khalilabad-news-gkp417741034","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिली नौकरी
संतकबीरनगर। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में 82 युवाओं को नौकरी मिली। चयन के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी झलकी।
जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन परिसर में सुबह 11 बजे मेला शुरू हुआ। इसमें विविध क्षेत्रों की निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में करीब 230 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कंपनियों ने प्रतिभागी युवाओं की दक्षता की परीक्षा ली। इसमें गौरीशंकर सेवा संस्थान में फील्ड सुपरवाइजर के पद पर 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जबकि पशुपति बायोटेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स रिप्रजेंटेटिव के पद पर 34 अभ्यर्थी चयनित किए गए। जियो लाइफ केयर मैनपॉवर सर्विसेस में सुपरवाइजर हेल्पर, मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव स्टोर कीपर के पद पर 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार रोजगार मेले में 82 युवाओं का चयन किया गया। इस दौरान अमित रावत, अभिषेक पाठक, अजय राणा, सुधीर कुमार, चंद्रपाल, सलमान आदि उपस्थित रहे।