फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कबीर की समाधि और मजार पर टेका मत्था

कैलिफोर्निया से आए दल ने कबीर के इतिहास को जाना

Mon, 15 Apr 2019 11:45 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
कबीर की समाधि और मजार पर टेका मत्था
कबीर चौरा मठ के महंत ने विदेशी सैलानियों का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
मगहर। कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर जो सुख व शांति की अनुभूति हुई है वह कहीं और नहीं प्राप्त हो सकी है। कबीर ने अपनी वाणी के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। ये बातें कैलिफोर्निया अमेरिका से आए भारतीय मूल के सजिलाराम ने सोमवार को कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में कबीर के विचार व उनकी वाणी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सफल प्रयास होना चाहिए। जिससे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग कबीर के जीवन व उनकी कही हुई वाणी के यथार्थ को जान सकें। राजमति दास ने अपने बारे में बताया कि उनके पूर्वज मूल रूप से भारतीय थे। जो वर्षों पूर्व विदेश चले गए और वहीं के होकर रह गए। इसके बावजूद हम सभी लोग अपने देश की माटी को नहीं भूल सके हैं। यही कारण है कि आज हम लोग कबीर की जन्म स्थली वाराणसी से उनकी कर्मभूमि मगहर तक की यात्रा कर कबीर के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के सरस्वती प्रसाद ने कहा कि कबीर एक ऐसे संत हैं जिनकों सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में न केवल भारत में बल्कि विश्व में भी माना जाता हैं। इससे पूर्व कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने निर्वाण स्थली पर विदेशी सैलानियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रवि कुमार, शशि परावा, संत केशव दास, अरविन्द दास शास्त्री, शांति दास, रामसरन दास, विनोद दास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed