फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मंजूरी का इंतजार

मंजूरी का इंतजार

Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंजूरी का इंतजार
शहर को एलईडी लाइट से जगमगाने का ख्वाब अधूरा
विज्ञापन

60 लाख रुपये खर्च कर सभी वार्डों में लगनी थी एलईडी लाइटें
फाइलों में ही सिमटा है प्रस्ताव, मंजूरी का है इंतजार
फोटो
वीरेंद्र यादव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर को एलईडी लाइट से जगमगाने का ख्वाब अब भी अधूरा है। वह भी तब जब पालिका प्रशासन ने 30 नवंबर तक सभी वार्डों में एलईडी लगाने की बात कही थी। ऐसे में शहरवासी निराश है। लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर यह शहर कब दुधिया रोशनी से जगमगाएगा।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद प्रशासन ने पुराने और बदहाल हो चुकी शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने के लिए करीब 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इसके तहत शहर की मुख्य सड़कों सहित सभी 25 वार्डों में सोडियम की जगह एलईडी लाइट लगाने की योजना थी, लेकिन अब भी यह प्रस्ताव फाइलों में ही दबा हुआ है। पालिका के जिम्मेदार इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव को जिला योजना समिति से स्वीकृत कराया जाना है। इसके पीछे यह बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अपने स्तर से यह जांच करा रहा है कि कितने पोल पर सोडियम लाइटें लगी हैं, उसमें से कितने खराब है और कितने सही हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जहां एलईडी पहले से ही लगी है, वह कितनी है। इस सर्वे के बाद ही फाइल आगे बढ़ेगी। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया गया था कि सभी लाइटों को 30 नवंबर तक बदल दिया जाएगा। अब जबकि दिसंबर का महीना चल रहा है और धीरे-धीरे कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है तो दुधिया रोशनी को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है।
विज्ञापन

शहर के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि जब नगर पालिका प्रशासन ने एलईडी लाइटें लगाने की घोषणा की तो उम्मीद जगी कि अब शहर में अंधेरा नहीं रहेगा और दुधिया रोशनी से शहर जगमगाएगा, लेकिन अब उम्मीद टूटने लगी है। महेश कुमार ने कहा कि कई स्थानों पर सोडियम लाइटें खराब पड़ी है, जिससे रात के समय में अंधेरा छाया रहता है। एलईडी लगाने की नपा की पहल से खुशी हुई थी, लेकिन अब निराशा होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही लग जाएगी एलईडी
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि 60 लाख का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए जिला योजना समिति को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद सभी स्थानों पर एलईडी लग जाएगी। इससे न सिर्फ विद्युत की खपत कम होगी, बल्कि शहर भी दुधिया रोशनी से जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed