{"_id":"5c042b12bdec22415b096497","slug":"81543777042-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय : शिव प्रताप
फोटो
सरकार मंदिर-मस्जिद का निर्माण नहीं करती
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने रविवार को यहां कहा कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं रहा, यह आस्था का विषय है। वह भाजपा के कमल संदेश पद यात्रा में शामिल होने जिले में आए थे। कर्री में मीडिया से वार्ता में उन्होंने राम मंदिर मामले पर भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि सरकार मंदिर-मस्जिद बनाने का काम नहीं करती। मंदिर जनता और साधु-संत बनवाते हैं।
उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर के लिए तीन विकल्प है। पहला कानून, दूसरा आम सहमति और तीसरा सुप्रीम कोर्ट का फैसला। कानून बनाने के सवाल पर कहा कि समय आने पर देखा जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 13 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। हम लोगों को मालिक बना रहे हैं जो दूसरों को नौकरी देते हैं और खुद नौकरी नहीं करते। उन्होंने कहा कि जनधन योजना में 32 करोड़ लोगों का खाता खुला है और इसमें 86 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। देश की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हुई है।