{"_id":"5bc8b9f4bdec2269af64875d","slug":"81539881460-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम दीपकांत मणि ने फरार दोषसिद्ध अभियुक्त कमल पांडेय को गिरफ्तार न किए जाने पर एसपी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। सीजेएम ने एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि क्यों न उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई करने के लिए उच्च न्यायालय में प्रकरण संदर्भित कर दिया जाए। बता दें कि कूटरचना के मामले में कमल पांडेय को न्यायालय ने दोष सिद्ध किया है।