फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   80 my and distribute in 20 said sanjay

अस्सी हमारा है, बीस में बंटवारा है : संजय निषाद

Tue, 01 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
80 my and distribute in 20 said sanjay
अस्सी हमारा है, बीस में बंटवारा है : संजय निषाद
विज्ञापन

मेंहदावल के छपिया अगंद में आयोजित जनसभा में बोले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि अस्सी हमारा है और बीस में बंटवारा है। कसरवल कांड के गुनहगारों को सरकार बनने के बाद सजा मिलेगी। निषाद व पिछड़ों का अब हक मिलेगा। वे मंगलवार को मेंहदावल के छपिया अगंद में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा निषाद समाज का गुनहगार है। सपा सरकार में ही निषाद समाज पर कसरवल में गोली चलाई गई। निषाद का बेटा शहीद हो गया। आज मोदी और योगी के पास पावर है और निषाद पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर निषाद समाज के मान सम्मान को बढ़ा रहा है। बसपा, सपा व कांग्रेस जैसे दलों ने निषाद समाज को ठगने का कार्य किया। पैसा व शराब का प्रलोभन देकर वोट लेते रहे और शोषण करते रहें। अब निषाद समाज पौवा छोड़ पावर की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा निषाद पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने के बाद कसरवल कांड की जांच कराई जाएगी और जो पुलिस कर्मी व तत्कालीन गोरखपुर के कप्तान इस मामले में दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष दिवाकर निषाद, राजेश सिंह, दारा सिंह, हरिशंकर निषाद, इंद्रसेन सिंह, राजेंद्र निषाद, लालजी निषाद, दिवाकर सिंह, अनिल निषाद, दीपक शुक्ला, दिनेश पांडेय, पवन यादव, श्याम मोहन यादव, अजय कुमार तिवारी, पप्पू तिवारी, संतोष सिंह, शंभू यादव और मुकेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed