{"_id":"5bc229ffbdec22695d35f1ab","slug":"71539451391-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने निकाला रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने निकाला रूट मार्च
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मार्च करते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर में शनिवार को दशहरा पर्व के मद्देनजर एसडीएम सदर एसपी सिंह व सीओ सदर रमेश कुमार के नेतृत्व पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट मार्च निकाला। शनिवार को पुलिस का शेरपुर चौराहे से रूट मार्च शुरू होकर कस्बे के शेरपुर मुहल्ला, अनजान शहीद, तकिया बाजार, नईबाजार काजीपुर से होते हुए काजीपुर चौराहा तक जाने के बाद पुन: वापस शेरपुर चौराहा पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र राय, चौकी इंचार्ज शर्मा यादव, आदित्य सिंह यादव, मनोज द्विवेदी, अनिल मिश्रा, बृज भूषण तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय समेत पीएसी के जवान मार्च में शामिल रहे।