{"_id":"5a297f124f1c1b78548c1af5","slug":"71512668946-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में बीएसएनएल का केबल कटा, नेटवर्क ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में बीएसएनएल का केबल कटा, नेटवर्क ध्वस्त
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
BSNL 4G VoLTE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल कट जाने से पूरे दिन नेटवर्क ध्वस्त रहा, जिसके कारण सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। यही नहीं कई बैंकों में भी नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
खलीलाबाद मेें नगर पालिका परिषद मेंहदावल रोड पर वाटर सप्लाई की व्यवस्था ठीक कराने के लिए खुदाई करा रही है। इससे गुरूवार को बीएसएनएल की केबिल कट गई, इसके कारण नेटवर्क ध्वस्त हो गया। स्थिति यह रही की दिनभर विभिन्न दफ्तरों में नेटवर्क बाधित रहने से कामकाज नहीं हो सका। निजी क्षेत्रों के लोगों को भी नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अन्य कंपनियों के नेटवर्क से कुछ लोगों ने किसी प्रकार कामकाज निपटाया। नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण कई बैंकों में भी लेनदेन में परेशानी हुई। एसडीओ आरडी चौहान ने बताया कि खलीलाबाद में नगर पालिका परिषद काम करा रही है, जिसके कारण केबिल कट गई है। इसके चलते नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द नेटवर्क ठीक हो सके। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह तक काम पूरा हो जाएगा, इसके बाद नेटवर्क ठीक हो जाएगा।