{"_id":"661acceca55300a1420b9212","slug":"700-liters-of-liquor-recovered-eight-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112745-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 700 लीटर शराब बरामद, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 700 लीटर शराब बरामद, आठ गिरफ्तार
Sat, 13 Apr 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव को देखते पुलिस ने की कार्रवाई
- सभी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने सभी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए देर रात तक छापा मारा। जिसमें टीम ने सात सौ लीटर शराब बरामद किया। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने सैकड़ों लीटर अवैध शराब बरामद कर नष्ट कर दिया। बेलहर एसओ सरोज शर्मा के अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन स्थानों पर छापा मारकर 300 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के साथ रामसेवक निवासी करिया सिंह दुधारा, जयराम पासवान व चौथियार निवासी लौहरौली को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 40 लीटर व 71 पाउच देसी शराब के साथ ध्रुवकुमार निवासी परदेशवा, रामबूझ निवासी मोहम्मदपुर कठार, महबूब आलम टेमा रहमत को पकड़ा। थाना मेंहदावल पुलिस ने मुबारक अली अव्वल केवटलिया, एक अज्ञात, दाने निवासी अमरडोभा थाना बखिरा को 320 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।