{"_id":"6186ba4029f10f6b901fadf2","slug":"6861-celebrated-khalilabad-news-gkp415440386","type":"story","status":"publish","title_hn":"6861 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6861 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6861 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
शनिवार को 30,800 रखा गया था टीकाकरण लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 50 जगहों पर शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 30,800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 6861 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 50 गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 644 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 3400 के सापेक्ष 430, नाथनगर में 3300 के सापेक्ष 590, सांथा में 3200 के सापेक्ष 1252, सेमरियावां में 3400 के सापेक्ष 650, मेंहदावल में 3400 के सापेक्ष 150, हैंसर बाजार में 3000 के सापेक्ष 1099, बेलहर में 3400 के सापेक्ष 932, बघौली में 3400 के सापेक्ष 711, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 270 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 133 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।