फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   67th anniversary of Arya Samaj Maghar started amidst yagya bhajan and chanting

Sant Kabir Nagar: यज्ञ, भजन व मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ आर्य समाज मगहर का 67वां वार्षिकोत्सव

Thu, 16 Mar 2023 05:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
67th anniversary of Arya Samaj Maghar started amidst yagya bhajan and chanting
यज्ञ ब्रम्हा द्वारा पांच महायज्ञों की विस्तृत व्याख्या की गई - फोटो : अमर उजाला।

आर्य समाज मगहर संत कबीर नगर के 67वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह काल देव यज्ञ से हुआ। यज्ञ के ब्रम्हा अलीगढ़ के आचार्य ब्रजेश शर्मा जी द्वारा यज्ञ के उपरांत यज्ञ की महत्ता को बताते हुए पंच महायज्ञों की विस्तृत व्याख्या की गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज मनुष्य मात्र द्वारा पांच महायज्ञों को छोड़ने के कारण ही संसार में बिगाड़ आया है। ब्रम्हयज्ञ को छोड़ने से मनुष्य का ईश्वर से विश्वास उठ रहा है, देव यज्ञ को छोड़ने से प्रकृति में बिगाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


नोएडा से आईं बहन अलका आर्या जी ने भजनोपदेश के द्वारा मनुष्य मात्र को जीवन के कल्याण के लिए दो सूत्रों की चर्चा करते हुए बताया गया कि मनुष्य को अपने जीवन के कल्याण के लिए ईश्वर और मृत्यु को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित परमानंद प्रेमी जी ने भजन के द्वारा प्रभु भक्ति एवं जीवन जीने की कला बताई और कहा कि मनुष्य को अपने लिए ही नहीं औरों के लिए भी जीना चाहिए। सभा में देवव्रत आर्य, ओम प्रकाश आर्य, रामेश्वर आर्य, अशोक आर्य, विजय कुमार व नगर के अन्य गणमान्य लोग, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed