{"_id":"65d63e361537229daa04b5af","slug":"65-youth-got-jobs-in-employment-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110165-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 65 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 65 युवाओं को मिली नौकरी
Wed, 21 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आरएसआर निजी आईटीआई भैसाटीकर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 65 युवाओं को नौकरी प्रदान की गई।
रोजगार मेले में हैंसर बाजार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, बूसा लिमिटेड, सत्यम इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल सात निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 195 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 65 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
रोजगार मेले में जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर आदि उपस्थित रहे।