{"_id":"6535682a41c17ac70f0a3ad8","slug":"63-fever-patients-found-in-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4602-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में बुखार के 63 रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में बुखार के 63 रोगी मिले
Sun, 22 Oct 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इस मेले में बुखार के सर्वाधिक 63 मरीज आए। स्वास्थ्य मेले में 1066 मरीजों का इलाज किया गया।
सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि बखिरा, हरिहरपुर, मगहर, रोसयाबाजार, चुरेब, बघौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें पर आरोग्य मेला लगा है। इसमे कुल 1066 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमे बुखार के सर्वाधिक 63 मरीज आए। इनकी ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया। यह सभी मरीज बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही लीवर के 33, सांस के 85, शुगर के 79 मरीज, त्वचा के 180 मरीज, टीबी से पीडि़त आठ मरीज पहुंचे थे। जिनका इलाज कर दवा दी गई। उन्होंने बताया कि दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया और एक मरीज के आंख के आपरेशन के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।