फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बीएसए ने निरीक्षण किया

बीएसए ने निरीक्षण किया

Fri, 07 Dec 2018 11:02 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने  निरीक्षण किया
बंद मिला प्रधानाध्यापक कक्ष, छह शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन

फोटो
बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बीएसए ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर बच्चे घूमते मिले और प्रधनाध्यापक कक्ष पर ताला लगा मिला। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। दो शिक्षकों से जवाब-तलब किया गया है।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काजीपुर का निरीक्षण किया तो वहां पर छात्र-छात्राएं इधर-उधर घूमते मिले। शिक्षामित्र अनुपस्थित रहीं। देर से विद्यालय आने पर प्रधानाध्यापक हीना परविन को चेतावनी दी गई। शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय मगहर प्रथम पर सहायक अध्यापक आफरीन सिद्दीकी और प्रज्ञा अनुपस्थित रहीं। कुछ देर बाद प्रज्ञा पहुंचीं। आफरीन सिद्दीकी का वेतन रोकते हुए प्रज्ञा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर पर विद्यालय परिसर में छात्र घूमते मिले। कार्यालय में ताला लगा था। एमडीएम कई दिनों से नहीं बना था। सहायक अध्यापक मधु यादव का वेतन रोक दिया गया है। विद्यालय पर कार्यरत अनुदेशक वंदना और सुनील चतुर्वेदी का मानदेय रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय भैसहिया पर प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहीं। पता चला कि वह अवकाश पर हैं। सहायक अध्यापक रिया श्रीवास्तव और प्रिया मिश्र देर से आईं। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भैसहिया पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक शशिकला अनुपस्थित रहीं। गैस कनेक्शन की धनराशि प्रेषित करने के बाद भी कनेक्शन नहीं लिया गया था। इंचार्ज प्रधानाध्याक का वेतन रोका गया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय डीघा पर प्रधानाध्यापक रेनू कुमारी अनुपस्थित रही। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed