फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मानदेय पर फैसला ले सरकार अन्यथा होगा आंदोलन

मानदेय पर फैसला ले सरकार अन्यथा होगा आंदोलन

Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मानदेय पर फैसला ले सरकार अन्यथा होगा आंदोलन
aasah - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा आशाओं का मानदेय दो गुना करने पर चर्चा की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सुनिश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित करने की पुरजोर मांग की। कहा कि पारिश्रमिक नहीं मानदेय दिया जाए अन्यथा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक बढ़ाकर सकारात्मक कदम उठाया है। अब मुख्यमंत्री की बारी है वह मानदेय के संबंध में गठित पांच सदस्यीय टीम से रिपोर्ट लेकर फैसला करें। यदि इसमें अनावश्यक रूप से विलंब किया गया तो आशा कार्यकर्ता आर-पार का संघर्ष शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रमुख सचिव परिवार कल्याण प्रशांत द्विवेदी व काबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर वार्ता की। आश्वासन मिला है कि जल्द ही रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। बेलहर ब्लॉक के संरक्षक देवेंद्र पांडेय ने कहा कि कुछ लोग आशा कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। पौली ब्लॉक के संरक्षक चंद्रभान ने कहा आशा कार्यकर्ता सरकार के निर्देशानुसार काम कर रही हैं। सरकार को चाहिए कि सरकार जल्दी ही आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय देने की घोषणा करें। बैठक में चित्रकला पांडेय, कमलावती देवी, मीरा चौधरी, बिंदू देवी, अनीता देवी, संजू प्रभा, आशा देवी, संजना मिश्रा, शकुंतला देवी, गायत्री भट्ट, गीता देवी, गुड्डी, प्रमिला देवी, मधुबाला, कृष्णा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, मीना देवी, मुन्नी देवी, संकलावती देवी, ऊषा शर्मा, मालती देवी, लालचंद्र, हसमुख लाल शर्मा, रेखा शर्मा आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed