{"_id":"5a70b7fc4f1c1b7e268b74a2","slug":"61517336572-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो युवक घायल
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बीएमसीटी मार्ग पर मंगलवार को सांड़े कलां के आगे पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उसी दौरान गुजरे एसपी ने दोनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पर पंहुचाया। चिकित्सक मोहन झा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देख कर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बनकटा निवासी पिंटू उपाध्याय व हरिशंकर तिवारी बाइक से कैंपियरगंज की तरफ जा रहे थे। अभी वह लोग घोलापुल के पास पंहुचे ही थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से गुजरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। संयोग से उसी दौरान एसपी हेमराज मीणा गुजर रहे थे। घायलों को तड़फता देख रूक गए और घायलों को तत्काल सीएचसी मेंहदावल भेजवाए।