फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कबीर ने तोड़ीं रूढ़ियों की बेड़ियां, समाज को दिखाई तरक्की की राह

कबीर ने तोड़ीं रूढ़ियों की बेड़ियां, समाज को दिखाई तरक्की की राह

Sun, 28 Jan 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कबीर ने तोड़ीं रूढ़ियों की बेड़ियां, समाज को दिखाई तरक्की की राह
मगहर कबीर चौरा परिसर में माला पहनाकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा का स्वागत करते लोग। - फोटो : amarujala
संतकबीरनगर/मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में शनिवार को कबीर के 500वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सद्गुरु कबीर ने रूढ़ियों की बेड़ियां तोड़ीं और समाज को तरक्की की राह दिखाई। कहा कि कबीर के विचार हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे।
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पीएम मोदी के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में देश में विकास और आर्थिक सुधारों को गति मिली। सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने की दिशा में अग्रसर है। आने वाला समय भारत का होगा। भारत विश्व में तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बिहार की सीमा से लेकर प्रदेश के शाहजहांपुर तक हाईवे पर थ्रीजी की सुविधा भी शुरू हो रही है जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि यह धरती कबीर और बुद्ध के विचारों की संगमस्थली है। मगहर के विकास के लिए 27 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे यहां विशाल स्मारक बनाया जाएगा। संत मधु परमहंस ने कहा कि कबीर ने प्रेम, सद्भाव और एकता की बात की। लोगों को जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सांसद की अगुवाई में चेयरमैन खलीलाबाद श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा, व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरि ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कबीरचौरा के महंत विचारदास, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, सेतभान राय, त्रिलोकी वर्मा, गुड्डू वर्मा, वेद प्रकाश चौबे, अत्रेश श्रीवास्तव, मिक्की श्रीवास्तव, शिबतैन मुस्तफा, टुनटुन राय, यत्रीमुनि राय, पीयूष सिंह, एडवोकेट सुधीरलाल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, असद अंसारी, अभिषेक वर्मा, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed