{"_id":"65a9745aa7ccbda66d0077e1","slug":"6-lutere-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8521-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह लुटेरों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह लुटेरों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
लूट के पकड़े गए आरोपी ,पुलिस लाइन सभारार में एएसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। स्रोत पुलिस व
रिजर्व पुलिस लाइंस में एएसपी ने घटना का किया खुलासा
एसओजी व कोतवाली संयुक्त पुलिस टीम को मिली कामयाबी
लुटेरों के पास से पुलिस ने नकदी और लूट का सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद व एसओजी संयुक्त पुलिस टीम ने छह लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। लुटेरों के पास से पुलिस टीम ने नकदी और लूट का अन्य सामान बरामद कर उनके विरुद्ध समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में प्रस्तुत किया। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया।
एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल और एसओजी प्रभारी सर्वेश राय की संयुक्त टीम ने ग्राम जंगल कला पुराना शिवमंदिर के पास से छह संदिग्धों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में उनकी पहचान आदित्य सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी ग्राम शनिचरा पूर्वी थाना महुली, धीरज भट्ट पुत्र महेन्द्र भट्ट निवासी कोल्हुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद, सत्यपाल पुत्र स्वर्गीय राजमेर निवासी मोलनापुर थाना महुली, मनीष कुमार पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी शाहपुर थाना दुधारा, विकास कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम कुसुरूकला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर और सौरभ पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय निवासी सुगौना थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने उनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, 16 हजार रुपये नकद, चोरी का एक लैपटाॅप, एक चार्जर, एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड व एक चाकू बरामद किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 13 जनवरी को ग्राम बरईपार के पास अपनी मोटरसाइकिल पर रखकर लघुशंका कर रहे व्यक्ति का चोरी से बैग लेकर भाग गए थे। इसमें एक मोबाइल फोन तथा एक टैबलेट तथा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड मिला था। 15 जनवरी को पिपरा गांव के पास एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल सेट, लैपटाॅप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि छीन लिया था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कोतवाली की दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। सभी के विरुद्ध समस्त वैधानिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेजा गया।