{"_id":"5cb4c707bdec22493442fa63","slug":"51555351303-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से डीएम कोर्ट में शुुरू होगा नामांकन, सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से डीएम कोर्ट में शुुरू होगा नामांकन, सभी तैयारियां पूरी
Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम आरओ और तीनों तहसील के एसडीएम होंगे एआरओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। 17 वीं लोकसभा चुनाव के छठें चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट में स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। डीएम आरओ और तीनों तहसीलो के एसडीएम एआरओ होंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्ट्रेट मोड़, मेंहदावल रोड, विकास भवन के पश्चिम सड़क मोड़, बड़गो जानी वाली सड़क, बनकसिया मोड़, मडया तिराहा डीएम कार्यालय जाने वाली सड़क पर और पुलिस लाइंस रोड पर बैरियर लगाया जाएगा। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जबकि दूसरा गेट पूरी तरह से बंद रहेगा। मेंहदावल बाईपास रोड पर वाहनों के डायवर्जन के लिए भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मधुकुंज तिराहा, विधियानी मोड़ पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। यातायात नियंत्रण के लिए मोबाइल पार्टी घूूमेगी। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात एसओ समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए टीएसआई, दो हेडकांस्टेबल, आठ कांस्टेबल ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा 60 होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान भी लगाएं गए है। पीएसी, क्यूआरटी, एलआईयू और फायर टैंकर की व्यवस्था रहेगी।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की तिथि निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को और नाम वापसी का अंतिम तिथि 26 अप्रैल को निर्धारित है। कलेक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था रहेगी। निर्धारित तिथियों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय तय हुआ है। प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है। यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।