फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गहर महोत्सव समिति की बैठक हुई

गहर महोत्सव समिति की बैठक हुई

Thu, 29 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
गहर महोत्सव समिति की बैठक हुई
मगहर महोत्सव के लिए शासन को भेजा जाएगा अनुरोध पत्र
विज्ञापन

अनुमति व धन प्राप्त होने पर होगा वृहद आयोजन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। संत कबीर की निर्वाण स्थली पर मगहर महोत्सव-2019 के आयोजन के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। अनुमति एवं धन प्राप्त होने पर इसका वृहद आयोजन किया जाएगा। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा कि सभी सदस्य वार्षिक शुल्क जमा कर दें।

बैठक में मगहर महोत्सव के बाइलाज को पढ़ा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया 2006 के बाद वर्तमान में आजीवन एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क में वृद्धि की जाए। शुल्क का निर्धारण कार्यसमिति की संस्तुति के बाद लिया जाएगा। प्रत्येक वर्ष जुलाई में सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य है। डीएम ने कहा कि मगहर महोत्सव के लिए सभी कार्यों का ई-टेंडरिंग किया जाएगा। स्टाक रजिस्टर, कैश बुक, लेजर बुक, सहित लेखा संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। पूर्व में गठित विभिन्न कार्यों की उप समितियां का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साधारण सभा के सदस्यों की सूची नहीं है, इसे तैयार किया जाए। मगहर महोत्सव का उद्देश्य संत कबीर की विचारधारा एवं सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है। इसलिए सभी सदस्य इस भावना से मगहर महोत्सव के आयोजन से जुडे़ं।बैठक में नगर पंचायत मगहर की अध्यक्ष संगीता वर्मा, सीडीओ हाकिम सिंह, एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, एसडीएम बाबूराम, राजनारायण तिवारी, वेद प्रकाश चौबे, शिवकुमार गुप्ता, नासिर अली खां, पवन कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र शुक्ल, नुरूजमा अंसारी, अवधेश कुमार सिंह, रामशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed