{"_id":"5a6f5fde4f1c1ba1268b723d","slug":"51517248478-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की हुई तैनाती
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 103 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही तीन जोनल व 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा चार सचल दस्ते भी बनाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा शुरू होने में मात्र सात दिन शेष रह गए है। डीआईओएस कार्यालय ने भी परीक्षा तिथि को नजदीक देखकर तैयारी तेज कर दी है। जिले में बनाए गए 103 परीक्षा केेंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती भी कर दी है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 40692 और इंटरमीडिएट के 29874 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों के बैठने आदि की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापकों को करनी है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन