फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अब सीधे खाते में जाएगी ठेका कर्मचारियों का वेतन

अब सीधे खाते में जाएगी ठेका कर्मचारियों का वेतन

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब सीधे खाते में जाएगी ठेका कर्मचारियों का वेतन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के ठेका कर्मचारियों को दीपावली पर मानदेय न मिलने को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अधिकारी ने अब उनके खाते में सीधे रकम भेजने की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कर्मचारी महीने के 30 दिन कार्य करते हैं। तब जाकर कहीं उन्हें वेतन मिलता है। नगर पंचायत मगहर में ठेके पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदार ने की है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जा सके। कर्मचारियों को पर्व पर समय से वेतन मिलने की उम्मीद रहती है। लेकिन, नगर पंचायत में दीपावली पर ठेका कर्मचारियों को बोनस की कौन कहे, उन्हें काम का वेतन भी नहीं दिया गया। ठेका कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय के सौतेले व्यवहार के कारण हम लोग ठीक ढंग से त्यौहार नहीं मना सके। हकीकत यह है कि कर्ज लेकर दिवाली मनाने को मजबूर हुए। इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि ठेका कर्मचारियों का वेतन 7500 रुपये उनके खाते में सीधे भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी तक ठेका कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिल रहा था। इसके लिए सभी ठेका कर्मचारियों का बैंक खाता सहित अन्य जरूरी कागजात एकत्र किए जा रहे हैं। ताकि कर्मचारियों को उनका को वेतन उनके खाते में जा सके। इससे मनमानी वेतन वितरण पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed