{"_id":"590b6b094f1c1b810d442c51","slug":"50-workers-absconding-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 50 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 50 कर्मी
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
हैसर ब्लॉक में हाजिरी रजिस्टर देखते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मारकंडेय शाही ने गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, पीएसची नाथनगर, मलौली, पौली, शनिचरा तथा नाथनगर ब्लॉक, हैंसर, पौली, खलीलाबाद ब्लॉक तथा कृषि बीज वितरण केंद्र हैंसर व पशु चिकित्सालय हैंसर, तहसील धनघटा, तहसील खलीलाबाद व जिला पूर्ति कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 50 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनके वेतन रोकने का निर्देश दिए।
डीएम सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। जहा पर ओपीडी में बैठे डॉक्टरों की उपस्थिति देेखी। ओपीडी में महिला डॉक्टर उमा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थिति रजिस्टर मेें दस्तखत करने के बाद मरीजों का इलाज न करने पर उन्हें कड़ी हिदायत दी। इनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिया। इसके बाद डीएम पीएचसी नाथनगर पहुंचे। जेएसवाई में भुगतान की स्थिति खराब होने के कारण वहा पर तैनात बीपीएम तथा एआरओ विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिए। इसके साथ ही वरिष्ठ सहायक बाबूराम, सत्य प्रकाश तथा शेष नाथ चौधरी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण किए। जहां परिसर में काफी गंदगी थी। नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई का निर्देश दिए। गत वर्ष में लंबित कार्यों को पूरा न किए जाने के साथ ही अभिलेखों आदि में प्रविष्ट न किए जाने के कारण वरिष्ठ सहायक विश्व विजय पांडेय को आड़े हाथ लिया। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिया। मनरेगा सेल में टेक्निकल असिस्टेंट कौशल ओझा, वशिष्ठ सिंह अनुपस्थित मिले। वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी प्रकार पीएचसी मलौली का निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्था सही मिली। हैंसर ब्लॉक के निरीक्षण में कृषि रक्षा इकाई हैंसर को देखा। जहा लापरवाही पर दो लिपिक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में नर्मदेश्वर, रंगपाल सिंह, राजू पाल अनुपस्थित मिले इनके भी वेतन रोके जाने के निर्देश दिया। इसी के साथ ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवेन्द्र मणि ओझा के अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। हैंसर ब्लॉक के निरीक्षण में एडीओ पंचायत आशीष चौधरी अनुपस्थित मिले। वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। इसी प्रकार मनरेगा सेल में अनंत राव, कालिंदी यादव, उदय भान शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, संध्या सिंह, विरेन्द्र सिंह,रामनयन, उमेश सिंह, विरेन्द्र प्रसाद सामंत, गंगा प्रसाद शुक्ल, अनिरूद्ध प्रसाद, अली कमर, ज्ञान चंद्र, धनश्याम गुप्ता अनुपस्थित मिले वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम ने अन्य कार्यो में लापरवाही पर बीडीओ से स्पष्टीकरण और लेखाकार अनिल कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने धनघटा तहसील का निरीक्षण किया। जहा पर एक लेखपाल को फटकार लगाई। इसके बाद डीएम पीएचसी पौली, शनिचरा पहुंचे। वहा जांच के बाद पौली ब्लॉक पर पहुंच कर बजट खर्च की जानकारी ली। जो संतोषजनक नहीं थी। लेखाकार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अविनाश कुमार श्रीवास्तव, काशी प्रसाद अनुपस्थित मिले, उनका वेतन काटने का निर्देश दिया। मनरेगा सेल में वशिष्ठ मुनि, जेई देवेंद्र पति त्रिपाठी, राकेश चौधरी, अंबरीश, शिव मूरत शर्मा गोविंद श्रीवास्तव, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र कुमार, प्रवीण गौतम, सिराजुदीन, गिरीश चंद्र मिश्र, सुनीता मिश्र अनुपस्थित मिली, वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम डीएसओ कार्यालय पर पहुंचे। जहा पर कोई अधिकारी नहीं मिला। सबसे स्पष्टीकरण मांगा। खलीलाबार तहसील का निरीक्षण किया। जहा पर अन्य जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमओ डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ एस रहमान, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल, शिशिर श्रीवास्तव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।