{"_id":"64fa1aad4b035848e10a0514","slug":"50-villages-are-getting-two-hours-electricity-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2575-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 50 गांवों को दो महीने से मिल रही सिर्फ दो घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 50 गांवों को दो महीने से मिल रही सिर्फ दो घंटे बिजली
Fri, 08 Sep 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
-आंदोलन करने का मन बना रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/लोहरैया। विद्युत उपकेंद्र कोचरी के बड़गो फीडर से जुड़े 50 गांव के बिजली उपभोक्ताओं दो माह में सिर्फ दो घंटे बिजली मिल पा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं और आंदोलन का मन बना रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र कोचरी के बड़गो फीडर से तामा, बैजनाथपुर, मटौली, लोहरैया, खाजो, भरवल पर्वता, डिहवा बाजार, रजनौली, कोडईचा, नटवाबर, संठी, बारीडीहा, औटना, भरतपुरा, तुर्कवालिया, भैसही समेत 50 गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक दो महीने से किसी भी दिन बिजली नहीं मिली। एक से दो घंटे बिजली मिलती है तो कहीं न कहीं फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण आपूर्ति ठप कर दी जाती है। गांव वालों का कहना है की यदि शाम को सात और आठ बजे के बीच में बिजली आपूर्ति ठप होती है तो पूरी रात नदारत रहती है। बरसात के मौसम में भोजन पकाने और भोजन अंधेरे में करना पड़ता है। गर्मी के कारण और मच्छरों के प्रकोप से पूरी रात नींद नहीं आती है।
...
विद्युत सब स्टेशन कोचरी के बडगो फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांव के लोग सरकार के शेड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोकल फाल्ट कहीं न कहीं हो जाता है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रिंस राय, उपभोक्ता बड़गो
...
लोहरैया क्षेत्र में बिजली की कटौती चरम सीमा पर है। दो महीने से यहां के उपभोक्ताओं को सिर्फ दो-दो घंटे बिजली मिल रही है। बिजली निगम के अधिकारी इस इलाके की समस्या को जानने के बाद भी अंजान बने हुए हैं।
सिद्धांत प्रताप सिंह, उपभोक्ता भैसही
...
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन यहां की स्थिति इससे उलट है। विद्युत सब स्टेशन बड़गो का आलम यह है कि यहां के लोगों को 24 घंटे में दो घंटे बिजली मिल पा रही है।
संजय पाठक- उपभोक्ता लोहरैया
...
जब तक लोहरैया में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण नहीं होगा तब तक धनघटा तहसील के पूर्वी छोर पर बसे गांव को बिजली की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। बड़गो फीडर के जर्जर हुए तारों को बदलने की जरूरत है। इस पर यहां के जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।
पिंटू सिंह- उपभोक्ता बैजनाथपुर
...
लंबी दूरी होने की वजह से बड़गो फीडर में गड़बड़ी हो जाती है, जिसे तत्काल ठीक कर बिजली की आपूर्ति की जाती है। तेज आंधी या बारिश के कारण खंभे गिर जाने तार टूट रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति में बाधा आती है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिले।
-भानू प्रताप चौरसिया, अवर अभियंता