{"_id":"5df7b4968ebc3e8814205ef2","slug":"50-percent-sweater-distribution-in-nathnagar-block-khalilabad-news-gkp3335199171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगर ब्लॉक में 50 प्रतिशत ही स्वेटर का वितरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगर ब्लॉक में 50 प्रतिशत ही स्वेटर का वितरण हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों के 50 प्रतिशत बच्चो को स्वेटर का वितरण नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण इस ठंड में नौनिहाल बिना स्वेटर के ही विद्यालय जाने को मजबूर हैं।
नाथनगर क्षेत्र में 165 प्राथमिक व 73 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। लेकिन इसमें पंजीकृत छात्रों की संख्या के सापेक्ष पचास प्रतिशत ही बच्चोें को स्वेटर दिया गया है। नाम न छापने की शर्त एक शिक्षक ने बताया कि संबंधित फर्म व जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों को स्वेटर वितरित नहीं हो पाया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर ऋषिकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र संख्या के अनुरूप लगभग 12 हजार स्वेटर की डिमांड की गई थी, लेकिन फर्म द्वारा केवल सात हजार स्वेटर उपलब्ध कराया गया था। जिसका वितरण हो गया है। शेष बच्चों के बीच दो दिन के भीतर स्वेटर का वितरण करा दिया जाएगा।