फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   49 thousends toiletes still needed in the district.

अभियान पर अभियान, फिर भी 49 हजार से ज्यादा घर को शौचालय का इंतजार

Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
49 thousends toiletes still needed in the district.
अभियान पर अभियान, फिर भी 49 हजार परिवार को शौचालय का इंतजार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रशासन ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसके लिए दो बार अभियान भी चलाए गए लेकिन अफसोस की बात है कि हर बार जिले में शौचालय से वंचित हजारों लाभार्थी मिल जा रहे हैं। अब भी जिले में 49400 परिवार ऐसे हैं जिनकेे पास शौचालय की सुविधा नहीं है। डीपीआरओ की ओर से ऐसे वंचित परिवारों को शौचालय योजना का लाभ देने के लिए लिए 60 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है।
वर्ष 2012 में बेसलाइन सर्वे में पता चला था कि 2.33 लाख परिवार बिना शौचालय के गुजर बसर कर रहे हैं। नवंबर 2018 तक इन सभी परिवारों को शौचालय मुहैया कराई गई। दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक छूटे हुए परिवारों की पहचान करने के लिए लेफ्ट आउट बेनिफिसरी अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान 67,359 परिवारों को शौचालय योजना का लाभ दिया गया। 15 अगस्त 2019 से 15 सितंबर तक एक बार फिर टोटल सैनिरेशन कॅवरेज नाम से अभियान चलाया गया है। इस दौरान 49,400 ऐसे परिवार मिले हैं जिन्हें शौचालय की सुविधा नहीं मिली है। ऐसे पात्र परिवारों का विभाग की ओर से आधार कार्ड और डिटेल पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। बजट नहीं होने की वजह से पात्रों को शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे 3.33 लाख परिवार जिले में है। वर्ष 2012 से पूर्व ही एक लाख परिवारों के पास शौचालय था। उसके बाद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत पात्रों को शौचालय योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी बताते है कि टीएससी अभियान में 49400 परिवार ऐसे तलाश गए है, जिनके पास अब भी शौचालय नहीं है। हर लाभार्थियों को शौचालय निर्माण मद में 12 हजार रुपये की धनराशि योजना के तहत दिए जाने का नियम है। वंचित पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने के लिए अभी 60 करोड़ की धन राशि की जरूरत है। इसलिए अब बजट मिलने के बाद ही ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed