फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   424 people filed objections

424 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
424 people filed objections
424 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव के आरक्षण सूची पर सवाल उठाकर 424 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सर्वाधिक आपत्तियां प्रधान पदों के आरक्षण पर की गई हैं। इधर डीएम की गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी और 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।

हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में प्रकाशित हुई अनंतिम सूची को रद्द कर दिया गया था। उसके बाद वर्ष 2015 के आरक्षण की स्थिति पर नए सिरे से आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करके प्रकाशित की गई। इससे आरक्षण की जद में आए गांव और वार्ड से चुनाव की तैयारी कर लोगों को जोर का झटका लगा। लोग आरक्षण सूची पर सवाल उठाकर आपत्तियां दर्ज कराने लगे। सर्वाधिक 404 आपत्तियां प्रधान पदों पर दर्ज कराई गई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड पर 33 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 20 आपत्तियां और ब्लॉक प्रमुख पदों पर तीन आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि ब्लॉकों और डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ कार्यालय में दर्ज कराई गई आपत्तियां को एकत्र कराया गया। कुल 424 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। डीएम की गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed