{"_id":"5ca0f249bdec22140e10808f","slug":"41554051657-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोजर विजिट पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोजर विजिट पर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसके तहत रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले दल को हरी झंडी दिखाकर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने रवाना किया।
इसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही विवेक पूर्ण तार्किकता, परीक्षण तथा जिज्ञासा उत्पन्न करना है। विशेषकर विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के अंदर तथा राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। शिक्षकों की टीम बच्चों को साथ लेकर बस से गोरखपुर के तारामंडल के लिए रवाना हुई। डीसी प्रशिक्षण हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि यह विजिट बस बच्चों को गोरखपुर के तारामंडल तथा बिहार, पटना के संजय गांधी इंस्टीट्यूट ले जाएगी। इस अवसर पर डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, एबीआरसी राजेश पांडेय, हेमंत चौधरी, अख्तर आलम, रामानुज, रामलला चौबे और सुभद्रा सिंह आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह : विश्वविजय सिंह
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष आशीष उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोक सभा प्रभारी विश्वविजय सिंह मौजूद थे। विश्वविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हर गरीब को सलाना 72 हजार रुपये देने का जो वादा किया है उससे जनता में काफी उत्साह है। कांग्रेस की तरफ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। यह उत्साह साबित करता है कि जनता इसके बाद देश में बदलाव चाहती है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने कहा कि एनएसयूआई ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया है। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी परवेज खान, सौरभ राय, सीमू खान, सत्येंद्र पांडेय, देवेश तिवारी, शिवम तिवारी, शांती देवी, मृत्युंजय चौबे, अजय सिंह, रोहन पांडेय, एखलाक अहमद, अमरेंद्र पाठक, सोनम गुप्त, निशा और पूजा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
भाग्य में जो लिखा है, वही मिलेगा : राममूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नंदौर। भाग्य में जो लिखा है, वही मिलेगा। परेशान होने से कुछ भी अतिरिक्त नहीं मिलने वाला है। यह बातें तेनूडाड़ा मंझारी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचनकर्ता राममूर्ति ने रविवार को श्रद्धालुओं से कहीं।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च सत्ता ईश्वर के हाथ में है। इसलिए यदि वह आपसे नाराज है तो दुनिया की कोई ताकत आपकी मदद नहीं कर सकती। यदि कोई आपको गालियां देता है तो आप उसे स्वीकार नहीं करें। कोई आपको कुछ भी कहे तो आप उस पर नाराज न हो, बल्कि कुछ अधिक ही मुस्कुराते रहें। महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच में चल रहे युद्ध के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्योधन ने भगवान श्रीकृष्ण को युद्ध में पांडवों का साथ देने के कारण गालियां दी। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण मुस्कराते हुए उसका प्रतिकार करने के बदले मुस्कराते रहें। इसका प्रतिफल रहा कि करोड़ों की सेना, जयद्रथ, भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे कई पराक्रमी योद्धा होने के बाद भी उसे हार सहना पड़ा। उसके भाग्य में हार ही लिखा था और युद्ध में उसे हार मिली। इस अवसर पर श्रीप्रकाश मिश्र, सभापति मिश्र, दिवाकर प्रसाद, बसंत पाल, मायाशंकर मिश्र, श्रीभागवत, शिवानंद मिश्र और श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
योग से होता है मन-मष्तिष्क स्वस्थ : विपिन
फोटो है
बखिरा। सांथा स्थित अंबरीश शिशु मंदिर हसनी में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षक लेखपाल नंद किशोर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों को योगा के महत्व से अवगत कराया। योग प्रशिक्षक विपिन चौधरी ने कहा योग द्वारा मन को एकाग्रचित करते हुए स्वास्थ्य भी हासिल किया जा सकता है। इससे विभिन्न बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है। योग प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। यह शरीर को फिट रखता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। योग मनुष्य के समग्र स्वास्थ्य को बनाता है। रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि योग के महत्व से प्रत्येक जन को अवगत होना चाहिए। विद्यालयों में नियमित तौर पर इसे चलाया जाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य भी अच्छा रखने के लिए प्रयासरत रहता है। योग क्रिया का आयोजन इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। योगाभ्यास में इस दौरान ट्रेनर नंदकिशोर ने अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, पादहस्तासन, कपालभाति और शवासन समेत अन्य कई प्रकार के योग की क्रिया का अभ्यास कराते हुए योग को नित्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक नंद किशोर, राजाराम, सुखदेव, संजय, श्रीराम सुंदर, अरमान, परशुराम और दिनेश यादव आदि मौजूद थे।
अंक पत्र वितरण समारोह हुआ
लोहरैया। जनता इंटर कॉलेज मुंडेरा शुक्ल में अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किया गया। प्रबंधक शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देने की जरूरत है। इस दौरान अंजू, संजू, मोनिमा, सिम्मी, ज्योति, मनीषा, चंदा और गुड़िया आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीकांत, संतोष सिंह, धर्मवीर सिंह, रणधीर सिंह, बैजनाथ शुक्ल और मनोज सिंह आदि मौजूद थे।